आज से श्री बाँके बिहारी जी भक्तों के संग खेलेंगे होली

shree banke bihari mandir kanpur

 

वृन्दावन वसंत पंचमी अर्थात आज 30 जनवरी से ब्रज में होली की धूम मचने जा रही है। ठाकुर श्री बांके बिहारी भक्तों के साथ होली खेलेंगे। आज ही के दिन शाहजी मंदिर में वसंती कमरे के दिव्य दर्शन भी होंगे।

krishna on basant panchami

होली का उत्सव ब्रज में खास है। यहां 45 दिन तक यह उत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस  उत्सव की शुरूआत आज 30 जनवरी वसंत पंचमी से होने जा रही है। इस उत्सव के पहले दिन श्रीबांकेबिहारी अपने भक्तों के साथ होली खेलेंगे।

सेवायत पुरोहितों ने बताया कि होली की शुरूआत इसी दिन से हो जाएगी। ठाकुर जी को गुलाल लगाते हुए भक्तों पर भी उसे उड़ाया जाएगा। केशर मिश्रित सूजी का हलुआ का प्रसाद और ठाकुर जी को पीली रंग की पोशाक पहनाई जाएगी। सेवायत पुरोहितों ने बताया कि इस खास उत्सव की मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई।

vrindavan

आज ही के दिन वसंती बयार के मध्य प्रमुख मंदिर शाहजी स्थित वसंती कमरे में श्रीजी के मनोहारी दर्शन होंगे।  इस खास आयोजन के लिए मंदिर में तैयारियां हो चुकी है। भक्त 30 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा शाम 6 बजे से दर्शन कर सकेंगे। 31 जनवरी को भी शाम छह बजे से दर्शन होंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के दिन ही वृंदावन स्थित सप्त देवालयों में शामिल राधाश्याम सुंदर मंदिर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी भक्त प्रभु की भक्ति में लींन होकर मनमोहक दर्शन का लाभ ले

Facebook Comments
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x